Poll of Polls Madhya Pradesh Election 2023: एग्जिट पोल्स के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में बड़ा उलटफेर
पोल ऑफ पोल्स के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में बीजेपी को पूर्ण बहुमत से एक सीट पीछे यानी 115 सीटों पर जीतते हुए दिखाया गया है. वहां कांग्रेस केवल 89 सीटें हासिल कर रही है. अन्य के खाते में 4 सीटें जाते हुए दिख रही हैं. इस लिहाज से राज्य में बीजेपी 5वीं बार अपना परचम फहरा सकती है.
ADVERTISEMENT

mp election exit polls 2023
Poll of Polls 2023 for Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए 17 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेश की जनता बेसब्री से एग्जिट पोल (Madhya Pradesh Assembly Election Exit poll 2023) का इंतजार कर रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौनसी पार्टी सरकार बनाने जा रही है और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली है? अब एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी होने के साथ ही पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls) भी आ गया है. कई एजेंसियों ने अपने पोल्स जारी कर दिए हैं. हमने उन सभी एजेंसी के पोल्स को एक साथ लाकर आपको पोल ऑफ पोल्स दिखा रहे हैं. जिसने हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए हैं.