महाराष्ट्र में MVA या NDA किसका है पलड़ा भारी? किस जोन में कौन आगे? किसकी बन रही है सरकार? लेटेस्ट सर्वे से सब जानिए 

Maharashtra Opinion Poll: महाराष्ट्र के लिए आए लोक पोल के ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार प्रदेश में कांग्रेस-MVA सरकार आसानी से बन सकती है. राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों पर किए सर्वे से आए आंकड़ों में MVA को 141-154 सीटें मिलती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Opinion Poll: चुनावी राज्य महाराष्ट्र को लेकर सियासत चरम पर है. हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है फिर भी राज्य में सियासी खुमार चढ़ा हुआ है. इसी बीच सर्वे एजेंसी लोक पोल ने महाराष्ट्र को लेकर अपना ओपिनियन पोल सर्वे जारी किया है. इस सर्वे के आंकड़े प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के महायुती गठबंधन के लिए झटका दे रहे है. आइए आपको बताते हैं लोक पोल के सर्वे में महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें मिल रही है वहीं किसकी सरकार बन सकती है? इसके साथ ही प्रदेश की किस रीजन में कौन सी पार्टी दिखा सकती है अपना दम.