महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान के बाद महायुती-MVA दोनों खेमों में सीट बंटवारे पर कहा फंस रही बात?
Maharashtra Assembly elections: खबरें हैं कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं में तनातनी बढ़ गई है. शिवसेना (UBT) विदर्भ में ज्यादा सीटों की मांग कर रही है लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस देने के लिए तैयार नहीं है. विदर्भ के अलावा मुंबई और मराठवाड़ा में भी कांग्रेस शिवसेना(UBT) को ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं है.
ADVERTISEMENT

Maharashtra Assembly election
Maharashtra Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. प्रदेश में मुख्य रुप से दो गठबंधन के बीच मुकाबला है. MVA और महायुति, जहां MVA गठबंधन में उद्धव की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार की NCP है तो वही महायुति में अजित पवार की NCP, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, RSP, बीजेपी है. चुनाव के ऐलान के बाद दोनों गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर माथा पच्ची का दौर जारी है. बीजेपी-महायुति में सीटों के बंटवारें पर अमित शाह लगातार नजर बनाए हुए हैं और करीब 150 सीटों पर बंटवारा फाइनल भी हो गया है.