महाराष्ट्र इलेक्शन पर पड़ेगा हरियाणा चुनाव के नतीजों का असर? वरिष्ठ पत्रकार ने बता दिया हवा का रुख

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-NDA और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. क्या इसमें हरियाणा चुनाव के नतीजे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं? आइए जानते हैं वरिष्ठ पत्रकार की इसपर क्या राय है.

ADVERTISEMENT

Maharashtra Assembly election
Maharashtra Assembly election
Google CTA

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. हाल ही में हरियाणा चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल मचा दी है. बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति को सत्ता में वापसी का भरोसा है. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी को उम्मीद है कि वह लोकसभा चुनाव की सफलता को दोहरा सकेगी. अगर ऐसा होता है, तो विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बना सकता है. महाराष्ट्र में क्या होगा, इस बारे में बात करने के लिए साप्ताहिक सभा में ‘Tak’ क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से खास बातचीत की है. राजदीप सरदेसाई का मानना ​​है कि मुकाबला बहुत करीबी होने वाला है.