महाराष्ट्र के लिए CSDS के नए सर्वे में कहां पहुंच गया INDIA गठबंधन? आंकड़ों सहित जानिए 

Maharashtra CSDS Survey: सीएम पद के दावेदारों को लेकर लोगों से सवाल किया गया तो MVA के उद्धव ठाकरे टॉप पर रहे. सर्वे में शामिल 28 फीसदी लोगों ने उद्धव ठाकरे को सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया जबकि 20 फीसदी लोगों ने एकनाथ शिंदे का नाम लिया.

ADVERTISEMENT

Congress leader Rahul Gandhi with Uddhav Thackeray (left) in Mumbai. (File photo: PTI)
Congress leader Rahul Gandhi with Uddhav Thackeray
google news

Maharashtra CSDS Survey: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. इस बीच महाराष्ट्र को लेकर Lokniti-CSDS ने एक प्री पोल सर्वे किया है. इस सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. बड़ी बात ये है कि इस सर्वे में कई कैटेगरी में MVA यानी महाविकास अघाड़ी और उसके चेहरों को अच्छी खासी लीड मिली है. आइए आपको बताते हैं क्या है सर्वे के आंकड़े?