अजित पवार से नाराज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने की शरद पवार से मुलाकात, क्या हुई बात?
Maharashtra Politics: जब NCP में फूट नहीं हुई थी तब छगन भुजबल की गिनती शरद पवार के करीबियों में होती थी. अजित पवार की अगुवाई में हुई पार्टी में बगावत के बाद जब NCP दो धड़ों में बंट गई थी तब भुजबल भी बागी गुट में शामिल थे.
ADVERTISEMENT

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल प्रदेश की सियासत में पिछले दो दिनों से छाए हुए है. भुजबल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) गुट के नेता है, लेकिन अजित पवार से उनकी अनबन की अटकलें चल रही है, वहीं विरोधी शरद पवार गुट से नजदीकियां बढ़ने की भी चर्चा है. बीते दिन बारामती में हुई पार्टी की रैली में उन्होंने शरद पवार पर जमकर हमला बोला था. हालांकि इसके एक दिन बाद ही छगन भुजबल उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए, फिर क्या था चर्चा का बाजार और गर्म हो गया. कयास ये तक लगाए जा रहे है कि, छगन भुजबल किसी भी वक्त अपना पाला बदल सकते है.