बंगाल का सियासी ग्रहण अब महाराष्ट्र में! उद्धव की बैठक में नहीं आए पार्टी के 5 सांसद, शिंदे के मंत्री के साथ दिखे संजय देशमुख
Maharashtra Political Crisis: पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. उद्धव ठाकरे की बैठक से 5 सांसदों की गैरमौजूदगी और संजय देशमुख की शिंदे खेमे के मंत्री से मुलाकात ने नए सियासी समीकरणों को जन्म दे दिया है. जानिए ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं, उद्धव ठाकरे के बयान और शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

उद्धव ठाकरे के एक सांसद के एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
पश्चिम बंगाल की सियासत में हो रहे उठा-पटक के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए चर्चाएं तेज हो गई है कि राज्य में एक बार फिर बड़ा खेला होने जा रहा है. जिस तरह TMC में बगावत और टूट हुई, ठीक उसी तरह अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) के टूट का खतरा मंडराने लगा है. बीते रविवार को शिवसेना(UBT) ने अपने सभी 9 लोकसभा सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई थी.