महाराष्ट्र में NCP के विलय की अटकलें तेज, BJP ने सामने रखी बड़ी शर्त; जानें क्या है पूरा सियासी समीकरण

महाराष्ट्र की सियासत में एनसीपी के दोनों गुटों (शरद पवार और अजीत पवार) के एक होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी चाहती है कि दोनों गुट पहले आपस में विलय करें, तभी उन्हें एनडीए (NDA) में एंट्री मिलेगी। बीजेपी को परिसीमन बिल पास कराने के लिए शरद पवार गुट के 9 सांसदों के समर्थन की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

maharashtra politics
maharashtra politics
Google CTA

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों (शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट) के बीच विलय यानी दोबारा एक होने की हलचल काफी तेज हो गई है. इस बीच, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के सियासी गलियारों में बीजेपी के एक बड़े फैसले की चर्चा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनसीपी नेतृत्व को साफ संदेश दे दिया है. बीजेपी का कहना है कि अगर एनसीपी को एनडीए (NDA) का हिस्सा बनना है, तो पहले दोनों गुटों को आपस में विलय करना होगा.