शिंदे सरकार ने वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ देने का ऐलान किया तो मचा बवाल, VHP ने दिया अल्टिमेटम

VHP के कोंकण डिवीजन सचिव मोहन सालेकर ने इंडिया टुडे को बताया कि वे वक्फ बोर्ड को धन आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध करते हैं. "महायुति सरकार वह कर रही थी जो कांग्रेस सरकार ने भी नहीं किया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: वक्फ बोर्ड को अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए ₹2 करोड़ देने के महाराष्ट्र सरकार के कदम का विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विरोध किया है. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है. अल्पसंख्यक विकास विभाग के 10 जून के सरकारी संकल्प के अनुसार, वक्फ बोर्ड को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अल्पसंख्यक कल्याण के लिए निर्धारित 10 करोड़ रुपये के बजट में से 2 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे. यह सर्कुलर महाराष्ट्र सरकार में उप सचिव मोइन तश्लीदार ने जारी किया है.