Maharashtra: एकनाथ शिंदे कौनसा पद चाहते हैं, CM की बजाय इस पर है नजर, सामने आई बड़ी जानकारी

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस अब भी जारी है. शुक्रवार को मुंबई में महायुति के नेताओं की बैठक में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद थी, लेकिन मीटिंग नहीं होने के बाद यह उम्मीद अधूरी रह गई. अब खबर है कि 1 दिसंबर को मुंबई में महायुति के दलों के नेता दोबारा मिलेंगे.

ADVERTISEMENT

Eknath Shinde
Eknath Shinde
google news

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस अब भी जारी है. शुक्रवार को मुंबई में महायुति के नेताओं की बैठक में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद थी, लेकिन मीटिंग नहीं होने के बाद यह उम्मीद अधूरी रह गई. अब खबर है कि 1 दिसंबर को मुंबई में महायुति के दलों के नेता दोबारा मिलेंगे. इस बैठक में एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे, फिलहाल शिंदे अपने गांव सतारा में हैं. दिल्ली से महायुति की बैठक के बाद शिंदे तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए अपने गांव सतारा चले गए. लेकिन अब शिंदे के रविवार को मुंबई लौटने की जानकारी सामने आई है. जिसके बाद महायुति की बैठक होगी.