महुआ की मुश्किलें बढ़ीं, एथिक्स कमेटी ने की संसद सदस्यता खत्म करने की सिफारिश

कैश फॉर क्वेरी मामले में घिरी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले की जांच कर रही एथिक्स कमेटी ने महुआ की संसद सदस्यता निष्कासित करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने की महुआ की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग
लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने की महुआ की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग
Google CTA

Cash for Query Case: कैश फॉर क्वेरी मामले में घिरी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले की जांच कर रही एथिक्स कमेटी ने महुआ की संसद सदस्यता निष्कासित करने की मांग की है. साथ ही कमेटी ने भारत सरकार से मामले की विधि सम्मत और समयबद्ध जांच की भी सिफारिश की है. महुआ बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसों के नकद लेनदेन के आरोपों से घिरीं हैं. सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने 500 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है. जिसमें महुआ के कार्यों को आपराधिक बताया गया है.