Shesh Bharat: ओडिशा में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेडी-कांग्रेस साथ, बीजेपी के सामने नई चुनौती
ओडिशा में राज्यसभा की चौथी सीट को लेकर बीजेडी और कांग्रेस ने अप्रत्याशित गठजोड़ कर बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है. 16 मार्च का यह मुकाबला सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के राजनीतिक समीकरणों की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

ओडिशा
ओडिशा की राजनीति में एक ऐसा मोड़ आया है जिसकी कुछ समय पहले तक कल्पना भी मुश्किल थी. जो दल दशकों तक एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में आमने-सामने रहे, वे अब एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं. 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव ने राज्य की सियासत को नया रंग दे दिया है.