राहुल गांधी पर बढ़ी तकरार, खरगे-नड्डा के बीच लेटर वार; BJP अध्यक्ष ने किसे बता दिया- फेल प्रोडक्ट?

Kharge-Nadda Latter War: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच 'लेटर वॉर' छिड़ गया है. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया था.

ADVERTISEMENT

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जेपी नड्डा ने कहा- 'फेल्ड प्रोडक्ट' को एक बार फिर बाजार में उतारने का प्रयास किया जा रहा

point

खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिख की थी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कार्रवाई की मांग

point

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने 10 सालों में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दीं

Kharge-Nadda Latter War: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच 'लेटर वॉर' छिड़ गया है. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें "देश का सबसे बड़ा आतंकवादी" करार दिया था और देश का सबसे बड़ा दुश्मन तक करार दिया था. इस बयान से भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.