ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, TMC के तीन नेताओ ने जॉइन की BJP
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है. इस दौरान बीजेपी बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष ने खुद इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया.
ADVERTISEMENT

TMC के तीन बड़े चेहरे BJP में शामिल
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, गुरुवार को TMC के 3 सीनियर नेताओं ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. इन 3 नेताओं के इस कदम से बंगाल की सियासी जमीन पर अचानक हलचल काफी तेज हो गई है. ममता बनर्जी की पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी की सदस्यता लेने वाले इन तीन बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के नाम शामिल हैं. ये तीनों नेता TMC के प्रमुख स्तंभ माने जाते थे. भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और पश्चिम बंगाल के राज्य बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने खुद इन तीनों बड़े नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है.
