'जब तक BJP को हाशिए पर...', ममता बनर्जी ने अपने संन्यास को लेकर बताई बड़ी शर्त!

Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक BJP को हाशिए पर नहीं धकेल देतीं, तब तक राजनीति नहीं छोड़ेंगी. जानिए BJP पर लगाए आरोप, पुलिस कार्रवाई, जाधवपुर यूनिवर्सिटी विवाद, जनगणना और SIR को लेकर ममता बनर्जी ने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Mamata Banerjee News
Mamata Banerjee News
Google CTA

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में ममता बनर्जी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ने सोमवार को अपने राजनीतिक संन्यास को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. एक फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने साफ कहा है कि, जब तक BJP को हाशिए पर धकेल नहीं देती है, तब तक वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी. साथ ही ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.