Bengal TMC Candidate List: पश्चिम बंगाल में TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, मामता बनर्जी इस सीट से लड़ेगी चुनाव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अधिकारियों के तबादले और बाहरी लोगों के दखल पर सवाल उठाते हुए इसे बंगाल की अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई करार दिया है.
ADVERTISEMENT

TMC Candidate List 2026
TMC Candidate List 2026: चार राज्याें और एक केद्रशासित प्रदेश में चुनावों के ऐलान के बाद से माहौल गर्म है. इसी के तहत पश्चिम बंगाल में दो फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं. अब इसी गहमा गहमी के बीच मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी नाम शामिल है. वे भवानीपुर से चुनाव लड़ रही है. टीएमसी ने इस बार अपने कई पुराने नेताओं पर फिर से भरोसा जताया है और उन्हें दोबारा टिकट दिया है. इसके साथ ही लिस्ट में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है.