हैदराबाद में SC समुदाय के लिए मोदी ने ऐसा क्या वादा किया कि कंधे पर सिर रख रोने लगा ये नेता?

यह पहली बार नहीं है जब देश में कोटे के अंदर कोटे की बात हो रही है. अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) में भी उप-समूहों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है. जिसके लिए रोहिणी आयोग का गठन किया गया.

ADVERTISEMENT

Narendra Modi in Sikandrabad Rally with Manda krishna madiga
Narendra Modi in Sikandrabad Rally with Manda krishna madiga
Google CTA

Telangana Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से जुड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चुनावी मंच पर बैठे मोदी के कंधे पर सिर रखकर एक नेता रो रहे हैं. मोदी उनकी पीठ थपथपा उन्हें दिलासा देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो हैदराबाद की एक जनसभा का है. यहां पीएम ने अनुसूचित जाति आरक्षण को लेकर एक बड़ा वादा किया है. आइए आपको बताते हैं कि मोदी के कंधे पर सिर रख रोने वाले नेता कौन हैं और अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए PM ने आखिर क्या वादा किया है.