Shesh Bharat: चुनावी राज्य को लेकर मणिशंकर अय्यर ने बताया 3-1 का फॉर्मूला, जानें 4 राज्यों को लेकर दिग्गज नेता ने क्या-कुछ कहा?

4 States Election: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करते हुए '3-1 फॉर्मूला' बताया है. जानिए किस राज्य में किसकी जीत की संभावना जताई और क्यों असम में कांग्रेस को मुश्किल बताया गया.

ADVERTISEMENT

Mani Shankar Aiyar on 4 States Election
चुनावी राज्यों में जीत को लेकर मणिशंकर अय्यर ने रखी अपनी बात(फोटो- न्यूज तक)
google news

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है. न्यूज तक के खास कार्यक्रम में पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं का विश्लेषण किया. साथ ही उन्होंने 4 चुनावी राज्यों के लिए 3-1 का फॉर्मूला भी बताया. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.