MOTN Survey: लोकसभा चुनाव अगर आज हुए तो मणिपुर में कैसा होगा सियासी माहौल? सर्वे में जानिए लोगों का मूड
MOTN Survey 2026: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मणिपुर में बीजेपी का खाता खुल सकता है. अगस्त 2026 के Mood of the Nation सर्वे में बीजेपी को 2 लोकसभा सीटों में से 1 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि 2024 में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था. जानिए जनवरी 2026 के मुकाबले बीजेपी-कांग्रेस की स्थिति में कितना बदलाव आया और मणिपुर में जनता का सियासी मूड क्या कहता है.
ADVERTISEMENT

Manipur MOTN Survey 2026
साल 2024 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो मणिपुर में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस ने राज्य के दोनों लोकसभा सीटें जीतकर क्लीप स्वीप दिया था. हालांकि, विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी. अब सवाल यह है कि अगर आज का तारीख में अगर लोकसभा चुनाव हुए तो मणिपुर में सियासी माहौल कैसा रहेगा? जनता का मूड क्या रहेगा? इसी लेकर इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 सर्वे किया, जिसमें जनता का मिजाज जानने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से जानते है इस सर्वे के आंकड़ों में क्या कुछ सामने आया है.
