गिरफ्तार हुआ बॉम्बे हिट एंड रन मामले का आरोपी मिहिर शाह, आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हत्या का है मामला' 

मिहिर ने कहा कि हादसे के बाद वह काफी डर गया था. अपने फैमिली से सामना करने के डर से वह अपने पिता के बांद्रा पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से भाग गया. घर लौटने के बजाय वह गोरेगांव में अपनी गर्लफ्रेंड के घर चला गया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Mumbai hit and run case: मुंबई में पिछले दिनों हुए हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 24 वर्षीय मिहिर एकनाथ शिंदे खेमे के शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे हैं. रविवार की सुबह, जब दुर्घटना हुई थी, तब से वह फरार था. आज उसे मुंबई के पास विरार उपनगर के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिहिर शनिवार रात जुहू में एक बार से निकलते समय दाढ़ी रखा हुआ था हालांकि जब उसे हिरासत में लिया गया, तो उसकी दाढ़ी नहीं थी. अधिकारियों का मानना ​​​​है कि उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था. इन सब के बीच आदित्य ठाकरे ने इसे हत्या बताया और कार्रवाई की मांग की है.