कांग्रेस संग 55 सालों का रिश्ता तोड़ छोड़ी पार्टी, जानिए कौन हैं मिलिंद देवड़ा?

MIlind Deora news: कांग्रेस की सेकेंड जेनरेशनल लीडरशिप के अहम चेहरा रहे मिलिंद देवड़ा ने भी आखिरकार ग्रैंड ओल्ड पार्टी को अलविदा कह ही दिया.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस संग 55 सालों का रिश्ता तोड़ छोड़ी पार्टी, जानिए कौन हैं मिलिंद देवड़ा, क्या है प्लान?
कांग्रेस संग 55 सालों का रिश्ता तोड़ छोड़ी पार्टी, जानिए कौन हैं मिलिंद देवड़ा, क्या है प्लान?
Google CTA

MIlind Deora news: कांग्रेस की सेकेंड जेनरेशनल लीडरशिप के अहम चेहरा रहे मिलिंद देवड़ा ने भी आखिरकार ग्रैंड ओल्ड पार्टी को अलविदा कह ही दिया. ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद जैसे नेताओं के बाद अब मिलिंद देवड़ा वो नाम हैं, जो एक वक्त राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा हुआ करते थे और जिनकी अब राहें जुदा हैं. मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो दशकों तक महाराष्ट्र में कांग्रेस का चेहरा रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं. मिलिंद देवड़ा वैसे तो लंबे समय से पार्टी लीडरशिप के साथ सेम पेज पर नहीं दिख रहे थे. पर पार्टी से इस्तीफा देने का हालिया कारण मुंबई दक्षिण की लोकसभा सीट बताई जा रही है. इस सीट पर शिवसेना (उद्धव) गुट ने दावेदारी जताई थी, जिससे मिलिंद नाखुश थे. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आपत्ति जताई थी. अब इस बात की चर्चा तेज है कि मिलिंद देवड़ा शिवसेना (शिंदे) गुट का दामन थाम सकते हैं.