उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले ने पकड़ा तूल, धनखड़ और PM मोदी की कॉल पर हुई ये बात
विपक्ष के 141 सांसदों को दो दिनों के भीतर संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है. इसी के विरोध में मंगलवार को विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. उसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी सभापति धनखड़ की मिमिक्री (नकल) करते हुए दिखाई दिए थे.
ADVERTISEMENT

Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री (नकल उतारे जाने) के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसे जाट और किसान के अपमान तक से जोड़ा जा रहा है. वहीं मिमिक्री एक्ट के सपोटर्स भी हैं, जो कह रहे हैं कि इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है. इस बीच पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन भी देखने को मिला है. बुधवार सुबह जगदीप धनखड़ ने एक ट्वीट किया है. ट्वीट में उन्होंने बताया हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे कॉल कर संसद में हुई घटना पर बात की. इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
