ब्लैक को वाइट करने के खेल वाले वायरल वीडियो में मंत्री तोमर के बेटे? इसके सारे पक्ष जानिए
कथित वीडियो में देवेन्द्र तोमर और किसी व्यक्ति के बीच बात हो रही. वो कई पार्टियों से पैसों के ट्रांजैक्शन की बात कर रहे हैं. वीडियो में 18, 21 और 100 करोड़ के ट्रांजैक्शन का जिक्र है.
ADVERTISEMENT
Devendra Tomar
News Tak: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मध्य प्रदेश चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कांग्रेस का आरोप है कि इस वीडियो में कथित तौर पर ब्लैक मनी को वाइट करने की बात हो रही है. दावे के मुताबिक इस वीडियो में नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर हैं. MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने वीडियो शेयर कर ED, CBI,और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जांच करने की मांग की है. देवेन्द्र तोमर ने फर्जी एडिटेड वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करा दी है.