स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को लाइन में क्यों खड़ा किया? जानें 2026 चुनाव से पहले क्या है DMK का नया बड़ा प्लान

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है, जहां डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन खुद टिकट के लिए इंटरव्यू देते नजर आए। पिता और सीएम स्टालिन का ये सख्त रवैया क्या मेरिट की राजनीति का संकेत है या फिर 2026 चुनाव से पहले कोई बड़ा सियासी गेम प्लान.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu politics
Tamil Nadu politics
google news

Tamil Nadu politics: 13 साल की उम्र से राजनीति में सक्रिय स्टालिन अब 73 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अपने पिता की तरह ही अपने बेटे उदयनिधि को भी राजनीति में आगे बढ़ाया. लेकिन जहां करुणानिधि स्टालिन के प्रति इतने सख्त नहीं थे, वहीं स्टालिन अपने बेटे के मामले में ज्यादा कड़े नजर आ रहे हैं. डीएमके में टिकट बांटने की प्रक्रिया में स्टालिन खुद उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रहे हैं. उनके साथ टीआर बालू समेत चार और पार्टी नेता मौजूद रहते हैं. खास बात यह है कि टिकट उदयनिधि को भी मिलना तय है, लेकिन इसके बावजूद स्टालिन ने अपने बेटे को भी बाकी उम्मीदवारों की तरह लाइन में खड़ा कर दिया है.