MLC Election LIVE Updates: बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा
MLC Election 2026: बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 स्नातक और शिक्षक सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी. बिहार की पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के रुख ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को होगा.
ADVERTISEMENT

MLC Election 2026 LIVE: बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. बिहार में 8, उत्तर प्रदेश में 11, महाराष्ट्र में 5 और कर्नाटक में 4 सीटों पर मतदान हो रहा है. सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन होगा.
बिहार में 8 सीटों पर मुकाबला है. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला है. इन चुनावों में स्नातक मतदाताओं और शिक्षकों की भूमिका अहम मानी जा रही है.
सभी राज्यों का मुकाबला स्पष्ट करेंबिहार के प्रमुख तथ्य जोड़ेंलाइव अपडेट फॉर्मेट में बांटें
पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ...
- 09:03 AM • 23 Oct 2026
Maharashtra MLC Election: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होनी है वोटिंग
MLC Election LIVE Updates: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं. महाराष्ट्र की कुल 5 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
- 09:00 AM • 23 Oct 2026
MLC Election LIVE Updates: मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर वोटिंग जारी
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC सीट के लिए मतदान जारी है. देखें वीडियो
- 08:56 AM • 23 Oct 2026
MLC Election LIVE Updates: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान शुरू
Bihar MLC Election Live: बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. मतदाता बैलेट पेपर के जरिए बैलेट बॉक्स में वोट डाल रहे हैं. इस दौरान बैगनी रंग के स्केच पेन से उम्मीदवारों को अपनी वरीयता के हिसाब से वोट दिया जा रहा है.

- 08:28 AM • 23 Oct 2026
Bihar MLC Election: पटना में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पहुंची पुलिस, रात में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से पहले पटना में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंची थी. बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली थी कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग RJD उम्मीदवार के घर पहुंचे हैं. हालांकि, डॉ. संजीव कुमार ने अपने घर का गेट पुलिस के लिए नहीं खोला. इसके बाद उन्होंने देर रात मीडिया से बात की और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए.
इस घटनाक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सम्राट सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने सवाल उठाया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के RJD उम्मीदवार के घर क्यों पहुंची थी? उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि लालू प्रसाद यादव हों, तेजस्वी यादव हों या RJD के दूसरे नेता, वे डरने वाले नहीं हैं.
