कब होगा केंद्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार? राजदीप सरदेसाई से जानिए अंदरखाने की पूरी बात
Modi Cabinet Reshuffle 2026: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पिछले कई हफ्तों से चर्चाएं जारी हैं. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने 'साप्ताहिक सभा' कार्यक्रम में कैबिनेट विस्तार में देरी के संभावित कारणों पर चर्चा की. जानिए राजदीप सरदेसाई के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को लेकर क्या अपडेट है और परिसीमन बिल को लेकर आगे क्या संभावनाएं बताई जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

Modi Cabinet Reshuffle 2026
देशभर में पिछले 1-2 महीनों से केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेर-बदल की चर्चाएं तेज है. कई बार ऐसी संभावना भी बनती दिखी कि अब मंत्रिमंडल विस्तार होगा, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच न्यूज तक के खास कार्यक्रम 'साप्ताहिक सभा' में इंडिया टुडे ग्रुप के तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के बीच चर्चा हुई. इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजदीप सरदेसाई ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
