'गलती से बनी मोदी सरकार, किसी भी समय गिर सकती है', मल्लिकार्जुन खरगे ने किया बड़ा दावा

Mallikarjun Kharge ने कहा कि NDA सरकार गलती से बनी है. Narendra Modi के पास एक तो बहुमत नहीं है और माइनॉरिटी गवर्नमेंट है... ये सरकार कभी भी गिर सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Mallikarjun Kharge on Modi Government: नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सरकार बन चुकी है. उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. लेकिन इस बार की मोदी सरकार पिछली दो बार की मोदी सरकार से अलग है. इस बार बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. बीजेपी इस चुनाव में 240 सीट ही जीत सकी. जिस कारण उन्हें सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों का समर्थन लेना पड़ा. इसको लेकर विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमला बोल रहा है और उन्हें बैसाखी से चल रही सरकार बता रहा है. इन सब के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है. आइए जानते हैं क्या बोले हैं कांग्रेस अध्यक्ष.