मोदी सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से कोई मतलब नहीं है'- AAP सांसद संदीप पाठक
किसानों को MSP की गारंटी देने के बजाए केंद्र सरकार ने बजट में फर्टिलाइजर की सब्सिडी में 36% की कटौती कर दी है, किसानों को MSP की गारंटी देने के बजाए केंद्र सरकार ने बजट में फर्टिलाइजर की सब्सिडी में 36% की कटौती कर दी है: संदीप पाठक
ADVERTISEMENT

Aam Adami Party on Budget: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने बजट 2024 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संदीप पाठक ने कहा कि इस बार का बजट बेहद निराशाजनक रहा है। इस बजट में सरकार ने ना तो रोजगार पर ध्यान दिया है, ना ही युवाओं और किसानों के लिए कुछ किया है। केंद्र सरकार ने इस बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। INDIA गठबंधन की बैठक में नीति आयोग की बैठक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत का मुद्दा भी उठा। नीति आयोग की बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से निमंत्रण तो दिया जाता है लेकिन उस बैठक में कुछ नहीं निकलता है। बैठक में बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं पर लागू एक भी नहीं होती।