क्या मोदी सरकार बिना विपक्ष के पास करा पाएगी परिसीमन और महिला आरक्षण बिल? समझिए लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत का पूरा गणित

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार को चाहिए 2/3 बहुमत. जानें लोकसभा और राज्यसभा में सीटों का पूरा गणित और क्यों विपक्ष का साथ है जरूरी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन और परिसीमन (Delimitation) को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सरकार के पास इस ऐतिहासिक बदलाव को लागू करने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा मौजूद है? चूंकि यह एक सामान्य विधेयक नहीं बल्कि संविधान संशोधन है, इसलिए इसे पास कराने की राह आसान नहीं दिख रही है.