कांकेर में बोले पीएम मोदी- मैं पिछड़े वर्ग का इसलिए कांग्रेस देती है गाली

मोदी ने भाषण देते हुए ओबीसी कार्ड भी खेला. उन्होंने कहा कि जब में 2013-14 में चुनाव के मैदान में आया तब मुझे ये गाली इसलिए देते थे, क्योंकि मैं क्योंकि मैं पिछड़े वर्ग का हूँ.

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी ने कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछड़ वर्ग से इसलिए कांग्रेस के लोग मुझे गाली देते थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछड़ वर्ग से इसलिए कांग्रेस के लोग मुझे गाली देते थे.
google news

विधानसभा चुनाव 2023ः 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मोदी ने राज्य में भ्रष्टाचार और विकास को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को टारगेट करते हुए अपने ओबीसी होने का भी कार्ड खेला. बीजेपी की चुनावी विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल में भूपेश सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को गिनाया वहीं उन्होंने केंद्र में अपनी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दोहराया.