MOTN Survey: 'अमित शाह या योगी आदित्यनाथ' बीजेपी में PM मोदी का उत्तराधिकारी कौन? देखें ताजा सर्वे रिपोर्ट
Mood of the Nation (MOTN) Survey: आम चुनाव 2024 के बाद से अब तक जनता में मन कितना बदला है, लोग आज किसे प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं, बीजेपी में मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर Mood of the Nation की ताजा रिपोर्ट...
ADVERTISEMENT

Mood of Nation Survey 2025
Mood of the Nation (MOTN) Survey: देश में आम चुनाव 2024 के दौरान NDA की सरकार चुनी गई. लगातार पिछले 10 वर्षों से बहुमत पाकर सत्ता में रही बीजेपी को 2024 में बहुमत तक पहुंचने के लिए अन्य दलों का सहारा लेना पड़ा. बीजेपी को इस चुनाव में बहुमत से 32 सीटें कम हासिल हुई. जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई कि अब बीजेपी डाउनफॉल की तरफ जा रही है. लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह दृष्टिकोण बदलता दिख रहा है.