देश का मिजाज सर्वे: आज हुए चुनाव तो तमिलनाडु में DMK, कांग्रेस की आंधी! मिलेंगी इतनी सीट

2019 के लोकसभा चुनावों में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने 39 में से 38 सीटें जीती थीं. डीएमके को 24 और कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली थी. AIADMK को एक सीट मिली थी. बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mood of The Nation: देश में अगले लोकसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है. तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल गरमाने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का INDIA गठबंधन भाजपा को 100 सीटों से भी कम पर रोकने का दावा कर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पार्टी को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं.