सर्वे: बिहार में BJP के साथ जाकर नीतीश कुमार ने कर लिया बड़ा नुकसान? ये आंकड़े चौंकाऊ हैं
Nitish Kumar news: इंडिया टुडे ग्रुप और सी-वोटर्स के मूड ऑफ नेशन के कुछ आंकड़े ऐसे हैं, जो नीतीश कुमार और बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

नीतीश के साथ आने के बावजूद बिहार में BJP को हो सकता है नुकसान, 40 सीटों के सर्वे में देखिए हाल
Lok Sabha election 2024: विपक्ष के इंडिया (INDIA) गठबंधन से अलग होकर बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने के बाद सोमवार को नीतीश कुमार को फ्लोर टेस्ट से गुजरना है. इस बीच एक बार फिर बिहार में खेला होने के शोर हैं. बताया जा रहा है कि नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कुछ विधायक उनकी बैठक में नहीं पहुंचे. वैसे जेडीयू का दावा है कि सारे विधायक साथ हैं. वैसे ये अब सिर्फ कुछ घंटों की बात है और बिहार की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी. लेकिन इस बीच इंडिया टुडे ग्रुप और सी-वोटर्स के मूड ऑफ नेशन के कुछ आंकड़े ऐसे हैं, जो नीतीश कुमार और बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकते हैं.