MOTN Survey: लोकसभा चुनाव आज हुए तो यूपी में कैसी होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में पता चला लोगों का मूड
MoTN Survey August 2026: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सियासी तस्वीर कैसी होगी? इंडिया टुडे और C-Voter के ताजा मूड ऑफ द नेशन सर्वे में बीजेपी, सपा, कांग्रेस और NDA-INDIA गठबंधन के लिए चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जानिए सर्वे में बीजेपी को कितनी सीटें, कांग्रेस को कितना फायदा और सपा समेत इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey August 2026
उत्तर प्रदेश की सियासत का असर सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता भी यहीं से होकर गुजरता है. 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी को देश की सियासत का सबसे बड़ा चुनावी रण माना जाता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए यही रण मुश्किल साबित हुआ था. पार्टी 400 पार के दावे के बावजूद यूपी में बड़ा नुकसान झेल गई, जबकि सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 सीटों पर कब्जा जमाया.
