MOTN सर्वे: अगर आज हुए UP में चुनाव तो बदल जाएगा समीकरण, जानिए किसे मिल रही कितनी सीटें

4 जून को आए नतीजों के मुताबिक बीजेपी-एनडीए को 36 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 43 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली थी. अगर आज यूपी में लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए 39 सीटें जीत सकती है और इंडिया ब्लॉक 40 सीटें जीतने में कामयाब होती दिखाई दे रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों के मुताबिक काफी खराब रहा. चुनाव शुरू होने से पहले बीजेपी ने नारा दिया था कि अबकी बार 400 पार लेकिन चुनावी नतीजों में बीजेपी-एनडीए इस आंकड़े तक दूर-दूर तक नहीं दिखी. एनडीए 293 जीतने में कामयाब रही जिसमें बीजेपी की अकेले 240 सीटें हैं. बीजेपी ने संसद सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी एक दावा किया था कि वे अबकि बार 80 में से 80 सीटें जीतेंगे लेकिन बीजेपी और उनके सहयोगी दलों ने मिलकर 36 सीटें जीतीं. सपा-कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के सपनों पर पानी फेर दिया. सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी रही. उसने 37 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतकर बीजेपी को धराशायी कर दिया.