MP Exit Poll: एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश जीत रही बीजेपी पर सट्टा बाजार में ‘कांग्रेस सरकार’

सट्टा बाजार प्रदेश में अबतक बीजेपी की सरकार बनाने का दावा कर रहा था. यह दावा एग्जिट पोल के रिजल्ट आने के बाद बदल गया है. बाजार अब कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Phalodi Betting Market, MP Election, Rajasthan Election 2023,
Phalodi Betting Market, MP Election, Rajasthan Election 2023,
google news

Phalodi Betting Market: पांचों राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद 30 नवंबर को तमाम एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं. इन एग्जिट पोल में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और न्यूज 24- चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जबर्दस्त वापसी दिखी है. मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 140 से 162 सीट मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को 68 से 90 सीट. न्यूज 24- चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 151 और कांग्रेस को 74 सीटों का अनुमान है. पर फलोदी के सट्टा बाजार में मध्य प्रदेश के अलग ही आंकड़े चल रहे हैं. इसके मुताबिक कांग्रेस बीजेपी पर भारी है. आइए विस्तार से बताते हैं.