MP Exit poll result 2023: मध्य प्रदेश में बड़ा खेल, India Today-Axis के एग्जिट पोल में BJP-कांग्रेस को इतनी सीट
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में एकबार फिर बीजेपी बाजी मारती दिख रही है. प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 140-162 सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

India Today Axis My India MP
Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेश की जनता बेसब्री से एग्जिट पोल का इंतजार कर रही थी. प्रदेश के लोग जानना चाहते थे की प्रदेश में इसबार आखिर कौनसी पार्टी की सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? अब एग्जिट पोल आने के साथ ही लोगों का ये इंतजार भी खत्म हो गया है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया (India Today-Axis My India) ने एग्जिट पोल का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.