चुनाव में जीत के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसद, सदन में कौन-कहा बैठेगा? कैसे डिसाइड होता है ये? सब जानिए 

Lok Sabha Session 2024: सदन में सीटों का बंटवारा सबसे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के आधार पर होता है. स्पीकर के पास वाले आगे के ब्लॉक्स में दाहिने की तरफ सत्ता पक्ष और बाईं तरफ विपक्ष की सीट होती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Session 2024: लोकसभा चुनाव के बाद आज संसद का विशेष सत्र भी शुरू हो गया है. चुनाव में विजयी हुए सभी सांसद आज 18वीं लोकसभा के शुरुआत के पहले दिन संसद पहुंचे है जहां वें अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ के बाद वें सदन के आधिकारिक सदस्य हो जाएंगे. वैसे आपने देखा होगा कि, जब सदन की कार्यवाही चलती है तब सांसद एक निश्चित स्थान पर बैठे रहते हैं. क्या आप जानते हैं उनकी ये सीट कौन डिसाइड करता है और ये सीट किस आधार पर तय की जाती है? या फिर सांसद अपने हिसाब से कोई भी सीट ले लेते हैं? आइए हम आपको देते हैं इन सभी सवालों का जवाब.