141 MPs के रिकॉर्ड सस्पेंशन के बीच जानिए संसद से पहले निष्कासन की कहानी, कौन थे गोडे मुरहरि?

1989 में राजीव गांधी की सरकार में 63 सांसद लोकसभा से सस्पेंड किए गए थे. तब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की जांच के लिए बने जस्टिस ठक्कर कमिशन को लेकर हंगामा मचाने पर यह ऐक्शन हुआ था.

ADVERTISEMENT

Opposition MP's Protest
Opposition MP's Protest
Google CTA

MP’s Suspension: भारतीय संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अबतक विपक्ष के 141 सांसद निलंबित हो चुके हैं. यह भारतीय संसदीय राजनीति का अबतक का रिकॉर्ड है. इससे पहले 1989 में लोकसभा के 63 सांसद सस्पेंड हुए थे. पर इसबार मामला कुछ ज्यादा ही आगे चला गया है. मौजूदा शीतकालीन सत्र में प्रदर्शन और सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने को लेकर 18 दिसंबर को संसद के दोनों सदनों से कुल 78 सांसदों को सस्पेन्ड कर दिया गया था. इसके बाद 19 दिसंबर को भी 49 सांसदों को सस्पेन्ड किया गया. ये संख्या भले नया रिकॉर्ड हो लेकिन सांसदों के निलंबन की परिपाटी कोई नई नहीं है.