नंदीग्राम उपचुनाव में अब कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बड़ी खबर, ममता बनर्जी के समर्थन के बाद पुलिस की एंट्री?
Nandigram Bypoll 2026 Update: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्टों के मुताबिक मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पुराने हत्या के मामले में हुई है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Milan Pradhan Arrested
पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के दो सीटों रेजिनगर और नंदीग्राम पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा काफी हाई है. इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया, तो उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही. अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस ने दावा किया है कि, पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है. प्रधान को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
