नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

Nandigram Bypoll 2026: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके कुछ ही घंटे बाद ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि उनका गुट नंदीग्राम में कोई नया उम्मीदवार नहीं उतारेगा और कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देगा.

ADVERTISEMENT

Nandigram Bypoll 2026
Nandigram Bypoll 2026
Google CTA

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा काफी हाई हो गया है. इसी बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य सचिवालय नबन्ना में मुलाकात करने के बाद एक तरफ जहां ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. वहीं अब ममता बनर्जी ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की बात कही है. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी.