सुरेश गोपी ने मंत्री पद छोड़ने वाली बात का किया खंडन, अपनी सफाई में कही ये बात

Suresh Gopi: सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद में गोपी के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद छोड़ने की बात नहीं कही है. दरअसल, मीडिया के एक खास वर्ग द्वारा अफवाह फैलाई जा रही हैं. इसमें कहा गया है कि पोर्टफोलियो आवंटन के बाद सुरेश गोपी स्पष्टीकरण जारी करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Suressh Gopi: केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी को लेकर खबर वायरल हो रहा है कि वे मंत्री पद छोड़ना चाहता हैं. बीते दिन उन्होंने मोदी कैबनिट में मंत्री पद की शपथ ली थी. आज उनको लेकर खबर आने लगी कि वे अपने मंत्री पद को छोड़ सकते हैं. लेकिन इसी बीच सुरेश गोपी ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि वह मोदी सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं और अपने मंत्री पद को छोड़ना चाहते हैं.