मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी NCP! अजीत पवार ने पार्टी के लिए मांगा कैबिनेट पोर्टफोलियो

एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल को राज्यमंत्री पर दिए जाने की चर्चा थी. लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया क्योंकि वे पहले कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Maharashtra Politics: नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के साथ आज 68 नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. आज पूरे दिन सबके जहन में ये सवाल रहा कि कौन-कौन मोदी कैबिनेट में शामिल होगा. हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है. इस समारोह को लेकर देश के सियासी दलों तक में हलचल देखी जा रही है. रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति से अलग-अलग खबरें सामने आईं. कहा जाने लगा कि गठबंधन में सब ठीक नहीं है. हालांकि अब सब ठीक बताया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.