Shesh Bharat: 24 साल BJP से दोस्ती, अब राहुल के साथ कदमताल... नवीन पटनायक ने क्यों बदला रुख?

Shesh Bharat: नवीन पटनायक की पार्टी BJD के सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन में शामिल हुए. इससे उनकी पुरानी बीजेपी से समान दूरी वाली राजनीति पर सवाल उठे हैं. 2024 में सत्ता गंवाने के बाद नवीन पटनायक का रुख बदला दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

naveen patnaik
naveen patnaik
Google CTA

दिल्ली की सड़कों पर 6 अक्टूबर को जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ विपक्ष का हुजूम CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रहा था, तब बैरिकेड्स पर दो ऐसे चेहरे दिखाई दिए, जिन्होंने बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं. ये चेहरे थे नवीन पटनायक की पार्टी BJD के सांसद मानस मंगराज और सुलता देव के. दशकों तक दिल्ली की राजनीति में 'एकला चलो रे' की नीति पर चलने वाले और कांग्रेस को कभी भाव न देने वाले ओडिशा के 'शालीन जादूगर' का यह रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया. संसद की सीढ़ियों से लेकर लुटियंस की सड़कों तक आज एक ही सवाल गूंज रहा है, आखिर नवीन पटनायक ने राजनीति का यह सबसे बड़ा यू-टर्न क्यों लिया?