राहुल पर निशाना, मोदी की तारीफ…क्या बीजेपी में वापसी की राह पर सिद्धू दंपति? अटकलों का बाजार गर्म
Navjot Kaur Sidhu News: कांग्रेस से निष्कासन और इस्तीफे के बाद नवजोत कौर सिद्धू के तीखे तेवरों ने पंजाब की राजनीति में तूफान ला दिया है. राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी और बीजेपी की तारीफ के बाद अब अटकलें तेज हैं कि क्या सिद्धू परिवार दोबारा अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी में वापसी करेगा. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT

Navjot Kaur Sidhu News
Navjot Kaur Sidhu Resignation: पंजाब की सियासत में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिद्धू दंपति एक बार फिर घर वापसी की तैयारी में है? दरअसल, कांग्रेस से सस्पेंशन और इस्तीफे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच नवजोत कौर सिद्धू का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला और पीएम मोदी की अचानक तारीफ करना बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है. कभी कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर 500 करोड़ के सूटकेस का आरोप लगाने वाली नवजोत कौर के तेवर बता रहे हैं कि सिद्धू परिवार का हाथ अब कांग्रेस के साथ सुरक्षित नहीं है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से उनके बीजेपी में जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि, फिलहाल सिद्धू दंपती ने बीजेपी में वापसी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.