महाराष्ट्र में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, कौन-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, साफ हुई तस्वीर
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो गया है. इसके साथ महाविकास अघाड़ी और महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत तेज हो गई है. महायुति में सीटों पर मंथन आखिरी दौर में है. इसी सिलसिले में शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब ढाई घंटे बैठक ली.
ADVERTISEMENT

NDA Maharashtra
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो गया है. इसके साथ महाविकास अघाड़ी और महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत तेज हो गई है. महायुति में सीटों पर मंथन आखिरी दौर में है. इसी सिलसिले में शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब ढाई घंटे बैठक ली. इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, महायुति के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 260 सीटों पर सहमति बन गई है. 28 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच दावे-प्रतिदावे का मामला चल रहा है.
