Nitin Gadkari News: 'जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने का समय...' क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होने जा रहे रिटायर?

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने उनके रिटायरमेंट और केंद्रीय कैबिनेट में संभावित फेरबदल की चर्चाओं को तेज कर दिया है. गडकरी ने कहा कि अब ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी के हाथ में जिम्मेदारी देने का समय आ गया है. जानिए उनके बयान के मायने और क्यों इसे राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Nitin Gadkari Retirement News
Nitin Gadkari Retirement News(फाइल फोटो)
Google CTA

पिछले कुछ समय से केंद्रीय कैबिनेट में बड़े-फेरबदल की चर्चाएं हो रही है. इसे लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है और इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने की राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज कर दी है. नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि, अब वे पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी के हाथ में काम सौंप देना चाहिए. जैसे ही उनका यह बयान सामने आया है, तब से ही कई तरह की बातें होने लगी है और इसे गडकरी के रिटायरमेंट से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.