बिहार में 94 लाख से ज्यादा परिवारों को 2-2 लाख देगी नीतीश सरकार, इन लोगों को मिलेगा ये पैसा
बिहार सरकार ने प्रदेश के 94 लाख से अधिक परिवारों को 2-2 लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया, जिसे मंजूरी भी मिल गई.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Tejaswi Yadav
Bihar CM Nitish Kumar: 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. बिहार सरकार ने प्रदेश के 94 लाख से अधिक परिवारों को 2-2 लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. मंगलवार यानी आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया, जिसे मंजूरी भी मिल गई. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार के इस फैसले को नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. आइए आपको बताते हैं किस-किस को मिलेगा 2 लाख रुपए और पैसे मिलने का मापदंड क्या है.