Lok Sabha Election Results: नीतीश और तेजस्वी आ रहे है दिल्ली, सरकार बनाने के लिए NDA-INDIA दोनों खेमों में हलचल तेज

Lok Sabha Election Results: इस चुनाव में पीएम मोदी और बीजेपी 400 सीटों का दावा कर रहे थे. नतीजों में बीजेपी को 240 सीटें मिली है. हालांकि बीजेपी के NDA गठबंधन के पास बहुमत है लेकिन बीजेपी की सीटों में हुई इतनी बड़ी कमी ने पार्टी और पीएम मोदी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब दिल्ली में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. आज दिल्ली में NDA और INDIA गठबंधनों की अहम बैठक होनी है. इसी बैठक में सरकार बनाने को लेकर सहमति बनेगी और घोषणा होगी. NDA की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी दिल्ली आ रहे हैं.