'नीतीश कुमार की INDIA ब्लॉक में जल्द होगी वापसी', RJD विधायक का दावा, समझिए विपक्षी अलायंस से उनका कनेक्शन 

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स को समझना बहुत मुश्किल है और उनका अगला कदम क्या होगा ये किसी को पता नहीं होता. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar CM Nitish Kumar: केंद्र में मोदी सरकार की प्रमुख सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को लेकर लालू यादव की पार्टी के एक नेता ने बड़ा दावा किया है. राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने ये दावा किया है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ेंगे और उनकी जल्द ही INDIA ब्लॉक में वापसी होगी. और बिहार में बीजेपी साफ हो जाएगी. RJD नेता का यह दावा चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इससे पहले भी प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कुछ ऐसी ही बातें करते दिखे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है नीतीश कुमार का विपक्षी गठबंधन INDIA से नाता?